श्रीकांत दास / विशाल विचार

बरहरवा (साहिबगंज)। बरहरवा रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब तस्करी की सूचना पर सोमवार को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 350 पाउच अवैध ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की जब्त की। इस दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया गया।विश्वसनीय इनपुट मिलने पर RPF इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम में जीआरपी के उपनिरीक्षक रमाशंकर प्रसाद, लाल बहादुर माझी, RPF के अनिल कुमार साह, दिनेश कुमार मंडल, सतीश कुमार एवं चंदन कुमार राम शामिल थे।सोमवार को सुबह 11:38 बजे, जब ट्रेन संख्या 53433 अप (अजीमगंज–बरहरवा पैसेंजर) प्लेटफॉर्म 3 पर पहुँची, तब टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया।पहली बरामदगी 166 पाउच, एक युवक गिरफ्तार जनरल कोच संख्या ER 122467 में एक युवक भारी प्लास्टिक बोरे के साथ संदिग्ध स्थिति में पाया गया। पूछताछ में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। बोरे की जांच में ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की के 166 पाउच मिले।युवक की पहचान नाम राहुल कुमार (उम्र 20 वर्ष)पिता बबलू यादव ग्राम लालदरवाजा, मुंगेर थाना/जिला कोतवाली, मुंगेर (बिहार)उसने बताया कि वह शराब को बलाल से जमालपुर ले जा रहा था, परंतु वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया।दूसरी बरामदगी 184 पाउच (अंक्लेम्ड) कोच संख्या ER 082425 में छापेमारी के दौरान एक सीट के नीचे रखा सफेद प्लास्टिक बोरा बरामद हुआ। यात्रियों से पूछताछ में किसी ने दावा नहीं किया। जांच में 184 पाउच ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की पाए गए, जिन्हें अंक्लेम्ड कर जब्त किया गया।कुल जब्ती और आगे की कार्रवाई कुल बरामद शराब 350 पाउच अनुमानित बाजार मूल्य: ₹45,440 गिरफ्तार युवक और जब्त शराब को RPF पोस्ट बरहरवा लाया गया। कानूनी औपचारिकताएँ पूरी करने के बाद दोनों मामलों को आबकारी विभाग, साहिबगंज को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *