विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक।

श्रीकांत दास / विशाल विचार

राजमहल साहिबगंज।राजमहल नगर पंचायत कार्यालय सभागार में कार्यपालक पदाधिकारी दानिश हुसैन की उपस्थिति में नगर क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने की।बैठक के दौरान विधायक ने नगर क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था, कचरा प्रबंधन, अलाव की व्यवस्था, पार्कों के सौंदर्यीकरण एवं श्मशान घाट की नियमित साफ सफाई को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर की स्वच्छता और मूलभूत सुविधाएं आम जनता के जीवन स्तर से सीधे जुड़ी हैं, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इसके साथ ही आगामी राजकीय माघी पूर्णिमा मेला को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। विधायक ने बताया कि इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु राजमहल पहुंचते हैं, ऐसे में मेला क्षेत्र में स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, शौचालय एवं सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।बैठक के उपरांत विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा द्वारा जरूरतमंदों एवं दिव्यांगजनों के बीच कंबल का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना सरकार की संवेदनशील जिम्मेदारी है और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जाते रहेंगे।बैठक में नगर पंचायत के पदाधिकारी, कर्मी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *