
श्रीकांत दास / विशाल विचार
बरहरवा साहिबगंज। राज्य में लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए झारखंड सरकार द्वारा जरूरतमंदों के लिए चलाया जा रहा कंबल वितरण अभियान जनहित में सराहनीय साबित हो रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 02 एवं 03 में कंबल वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान गरीब, असहाय, वृद्ध एवं दिव्यांग व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर कंबल वितरित किए गए। ठंड से जूझ रहे जरूरतमंदों को जब कंबल मिले तो उनके चेहरों पर राहत और संतोष साफ झलक रहा था। इस पहल से लोगों को न केवल ठंड से राहत मिली बल्कि सरकार के प्रति विश्वास भी और मजबूत हुआ।स्थानीय नागरिकों ने झारखंड सरकार की इस मानवीय पहल की भूरी भूरी प्रशंसा की।उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में इस तरह के राहत कार्यक्रम गरीब सबके के लिए संजीवनी साबित होते हैं। यह कदम सरकार की संवेदनशीलता और सामाजिक सरोकारों को दर्शाता है।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नगर प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि कोई भी गरीब, असहाय या जरूरतमंद व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो। इसी उद्देश्य से लगातार विभिन्न इलाकों में कंबल वितरण अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।इस अवसर पर नगर कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, शाहनवाज नासीर, नेहाल अख्तर, आलमगीर मंसूरी, अजीत कुमार राय, आफताब आलम, वारिश हुसैन, नगर पदाधिकारी अमर कुशवाहा, प्रभास कुमार, विक्रम चौधरी, हीरा शेख, सुशील कुमार, अंकित कुमार, पूर्व वार्ड सदस्य जितेंद्र स्वर्णकार एवं सबीना बीबी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। नगर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समन्वय से जरूरतमंदों तक समय पर सहायता पहुंचाई गई, जिससे क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया।
