श्रीकांत दास संवाददाता विशाल विचार

राजमहल (साहिबगंज): आगामी छठ महापर्व को लेकर राजमहल नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कासिम बाजार में तैयारियाँ जोरों पर हैं। छठ पूजा समिति के नेतृत्व में सभी घाटों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था और बैरिकेडिंग का कार्य सफलता पूर्वक पूरा कर लिया गया है।समिति के अध्यक्ष मनीष महलदार, सचिव रोशन गुप्ता, उप सचिव राजीव रंजन ठाकुर, कोषाध्यक्ष प्रकाश यादव तथा समिति के कार्यकर्ताओं — सौरभ गुप्ता, विश्वनाथ महलदार, मुकेश यादव, नीरज घोष, राजेश यादव, ध्रुव साहा, गौतम महलदार, विजय कुमार, लालू महलदार, राम ठाकुर मनोज कुमार साहा के संयुक्त प्रयास से घाटों और मुख्य मार्गों की सुंदरता और स्वच्छ सुनिश्चित की गई है।घाटों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को संध्या और प्रातःकालीन अरघ्य के समय किसी प्रकार की असुविधा न हो।पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण का संचार है और श्रद्धालुओं में विशेष उमंग व उत्साह देखा जा रहा है।स्थानीय नागरिकों ने छठ पूजा समिति की तत्परता, सेवा भावना और समर्पण की सराहना की है। साथ ही नगर प्रशासन से आग्रह किया है कि पर्व के दौरान आवश्यक सहयोग प्रदान कर इस लोकआस्था के महापर्व को शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *