
श्रीकांत दास / विशाल विचार
राजमहल साहिबगंज राजमहल लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारी का जायजा लेने के लिए राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा ने रविवार को शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उनके साथ सांसद प्रतिनिधि संजीव सामु हेंब्रम, राजमहल विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ शेख उर्फ गुड्डू, राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो, राजमहल अंचल अधिकारी मो. यूसुफ, राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी, राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल प्रभारी डॉ. उदय टुडू, राजमहल नगर पंचायत प्रशासक दानिश हुसैन, राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी उपस्थित थे।इसके अलावा प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान, नगर अध्यक्ष मो. आजाद, नगर सचिव स्मित चौरसिया, अब्दुल कादिर, जिप सदस्य अब्दुल बारिक शेख, वार्ड संख्या 6 के अध्यक्ष पवन साहा, सचिव राजीव बर्मन, विजय यादव, अशोक चिरानियां, देव दत्ता उर्फ काल्टू दत्ता, अनमोल आनंद, बबलू शेख, तथा झामुमो के अन्य कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ पूजा समितियों से समन्वय स्थापित कर घाटों पर समुचित सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। छठ घाटों पर प्रकाश, पेयजल और सफाई की विशेष व्यवस्था की जाए।

