श्रीकांत दास / विशाल विचार

साहिबगंज। राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने सोमवार को साहिबगंज प्रखंड के हाजीपुर पश्चिम स्थित भोलिया टोला से एनएच–80 होकर मारगंज पुल तक बनने वाली सड़क निर्माण परियोजना का विधिवत शिलान्यास किया। इस सड़क का निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा 2.42 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।सहायक अभियंता ने बताया कि नवनिर्मित सड़क से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और क्षेत्रीय संपर्कता भी मजबूत होगी।विधायक एमटी राजा ने कहा कि ग्रामीण इलाकों के सड़क नेटवर्क को दुरुस्त और आधुनिक बनाना उनकी शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कें विकास की रीढ़ होती हैं और इससे शिक्षा, स्वास्थ्य व बाजार तक पहुंच सुगम होगी।कार्यक्रम में बासुकीनाथ यादव, मोहम्मद कलीमुद्दीन, मो. मोज्जामिल, अमरदीप सिंह, राजू अंसारी, आकाश चौधरी, शिव शंकर यादव, यारानुल हक समेत कई स्थानीय लोग और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *