श्रीकांत दास / विशाल विचार

राजमहल साहिबगंज।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन के निर्विरोध रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर राजमहल नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। इस ऐतिहासिक अवसर पर नगर के विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और जमकर जश्न मनाया।इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी ने कहा कि नितिन नवीन का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना पूरे भाजपा परिवार के लिए गौरव, सम्मान और गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने पूर्णतः लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत उनका चयन किया है। नितिन नवीन अब तक के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, जो भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।नगर अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि नितिन नवीन के कुशल नेतृत्व में भाजपा संगठन को नई दिशा और नई मजबूती मिलेगी। उनके नेतृत्व में पार्टी देशभर में नए आयाम स्थापित करेगी तथा कार्यकर्ताओं में नया जोश, उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा।खुशी के इस मौके पर उज्जवल मंडल, कार्तिक साहा, वरुण साहा, किशोर जैन, कैलाश पासवान, संजय प्रमाणिक, विधु सूत्रधार, गोपी श्रीवास्तव, चंदा देवी, ओम प्रकाश साहा, शेखर बर्मन, सिंटू घोष, सूरज यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में नितिन नवीन को बधाई दी और उनके सफल एवं ऐतिहासिक कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *