श्रीकांत दास / विशाल विचार

राधानगर, साहिबगंज।राधानगर पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नाशघाट ब्रिज के पास से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से लगभग 13.57 ग्राम एमडीएमए (MDMA) जैसा नशीला पदार्थ बरामद किया गया है।राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 26 अक्टूबर 2025 को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह साहिबगंज को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि राधानगर थाना क्षेत्र के नाशघाट ब्रिज के आसपास कुछ लोग एमडीएमए की अवैध खरीद-बिक्री कर रहे हैं।सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी के दौरान अकुनबन्ना निवासी सरफराज अहमद (उम्र 27 वर्ष) को मौके से गिरफ्तार किया गया।तलाशी में उसके पैंट की जेब से काले प्लास्टिक में रखा 13.57 ग्राम एमडीएमए जैसा पदार्थ बरामद हुआ।गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ राधानगर थाना कांड संख्या 443/25, दिनांक 26.10.2025, धारा 21/27 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।अभियुक्त को 27 अक्टूबर 2025 को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।छापामारी दल में शामिल अधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी उधवा जयंत कुमार तिवारी, पु.अ.नि. अमर कुमार मिंज, पु.अ.नि. जुमराती अंसारी, स.अ.नि. मनोज कुमार पासवान, स.अ.नि. सफरुद्दीन खान, स.अ.नि. श्रीलाल हांसदा, हवलदार प्रहलाद मेहरा, आरक्षी विनोद टुडू आ. 300 सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *