सुमन कुमार दत्ता /विशाल विचार
पाकुड़:-बाल विवाह की सूचना मिलने पर डालसा टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक गांव में बाल विवाह होने से रोक दिया। इस कार्रवाई के पीछे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष शेषनाथ सिंह के निर्देश थे। मौके पर सचिव रूपा बंदना किरो पहुंची और बाल विवाह रुकवाने का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया।इस दौरान लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो नुकूमुद्दीन शेख और पीएलवी याकूब अली भी मौजूद थे। उन्होंने ग्रामीणों को बाल विवाह जैसी कुरीतियों के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि ऐसी घटनाओं को तुरंत डालसा पाकुड़ को सूचित किया जाए।बाल विवाह कराने वालों और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई के प्रावधानों के बारे में भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। टीम ने इस घटना को रोककर स्पष्ट संदेश दिया कि बाल विवाह किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई सख्ती से की जाएगी।
बालविवाहरोको #पाकुड़समाचार #डालसाकार्यवाही
