शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि

सुमन कुमार दत्ता -विशाल विचार (पाकुड़)

पाकुड़ (झारखंड): 03 दिसंबर 2025 (बुधवार) को पाकुड़ स्थित बंगाली एसोसिएशन झारखंड, पाकुड़ शाखा द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद खुदीराम बोस की 136वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर एसोसिएशन के सदस्यों ने शहीद खुदीराम बोस की आदमकद प्रतिमा पर बारी-बारी से पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।


“एक बार विदाई दे मां…” गीत से दी गई विशेष श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान, समिति के सदस्य पंचानन सरकार ने देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत और शहीद खुदीराम बोस से जुड़ा हुआ बहुत चर्चित गीत “एक बार विदाई दे मां… घूरे आसी” प्रस्तुत किया। इस गीत ने उपस्थित सभी लोगों को भावुक कर दिया और शहीद के बलिदान को याद किया गया।


कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति

इस श्रद्धांजलि सभा में समिति के कई प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। इनमें समिति के संरक्षक श्री निरंजन घोष, मुकुल भट्टाचार्य, सचिव सर्वेश्वर साधु, भूतपूर्व अध्यक्ष मानिक चंद्र देव, सोमनाथ दास, पार्थों मुखर्जी, राधेश्याम दास, संजय भगत, राजकुमार टिबरीवाल, ओंकार भगत सहित अन्य सदस्यगण शामिल थे। सभी ने मिलकर देश की आजादी में शहीद खुदीराम बोस के अतुलनीय योगदान को याद किया और उनकी शहादत को नमन किया।

शहीदखुदीरामबोस #खुदीरामबोसजयंती #बंगालीएसोसिएशन #पाकुड़ #झारखंड #श्रद्धांजलि #स्वतंत्रतासेनानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *