सुमन कुमार दत्ता /विशाल विचार
हिरणपुर(पाकुड़ ):-आगामी छठ महापर्व को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की हिरणपुर इकाई द्वारा मुख्य सड़क पर सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर एबीवीपी के युवा कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर सड़क को स्वच्छ और सुंदर बनाने का सराहनीय कार्य किया।छात्रों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कहा कि छठ महापर्व न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह स्वच्छता और पवित्रता का भी संदेश देता है। इसी सोच के तहत एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने यह अभियान चलाया ताकि श्रद्धालु स्वच्छ वातावरण में पर्व मना सकें।एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि “युवा पीढ़ी की उन्नत सोच और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना के साथ सफाई कार्य करते हुए हमें एक अलग ऊर्जा और सकारात्मक अनुभूति हुई।”स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के अभियान से समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।छठ पर्व को देखते हुए क्षेत्र के कई अन्य स्थानों पर भी सफाई और सजावट का कार्य किया जा रहा है। प्रशासन ने भी छठ घाटों की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
पाकुड़ #छठमहापर्व #ABVP #हिरणपुर #स्वच्छभारत #सफाईअभियान #युवाशक्ति #समाजसेवा #छठपर्व2025
