श्रीकांत दास / विशाल विचार

साहिबगंज संविधान दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभागार, में जिला दंडाधिकारी–सह–उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।जिला दंडाधिकारी ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संविधान की प्रस्तावना पढ़कर शपथ दिलाई। उन्होंने स्वयं भी प्रस्तावना का वाचन करते हुए यह संकल्प दोहराया कि हम भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने तथा सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का आश्वासन देने हेतु प्रतिबद्ध हैं।”उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, एकता, अखंडता एवं विविधता का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के साथ कर्तव्यों के पालन को समान रूप से महत्वपूर्ण बताते हुए सभी को संवैधानिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्र, परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार दास, अपर समाहर्ता गौतम भगत सहित विभिन्न जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं समाहरणालय के कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।इस आयोजन का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों में संविधान के मूल्यों को पुनः स्मरण कराना तथा लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा।जिले के अंतर्गत सभी प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कई स्थानों पर पेंटिंग, क्विज़, निबंध प्रतियोगिता जैसी गतिविधियों के माध्यम से भी संविधान दिवस मनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *