श्रीकांत दास / विशाल विचार

साहिबगंज झारखंड राज्य स्थापना दिवस-2025 (रजत वर्ष) की पूर्व संध्या पर मंगलवार समाहरणालय परिसर, साहिबगंज से राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जिला जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार किए गए प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।इस अवसर पर जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती ने प्रचार वाहनों को फ्लैग ऑफ (Flag Off) किया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार दास, अपर समाहर्ता गौतम भगत, जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनू कुमार मिश्रा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनिल कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।उपायुक्त हेमंत सती ने अपने संबोधन में कहा कि “झारखंड राज्य की स्थापना का यह रजत वर्ष हम सभी के लिए गर्व और उपलब्धि का क्षण है। राज्य सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रचार वाहन एक प्रभावी माध्यम सिद्ध होंगे।”उन्होंने आगे बताया कि प्रचार वाहनों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सरकारी योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार संबंधी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।प्रचार वाहनों के रवाना होने के साथ ही जिला प्रशासन द्वारा राज्य स्थापना दिवस सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न जनजागरण, सांस्कृतिक एवं विकासोन्मुखी कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा भी तैयार की गई है।यह कार्यक्रम झारखंड राज्य के गौरवपूर्ण 25 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने तथा “समृद्ध झारखंड” के निर्माण में जनसहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *