मुंबई:

महाराष्ट्र के मुंबई में 24 जून से 28 जून तक लगातार समुद्र में ऊंची लहरें उठती रहेंगी. जानकारी के मुताबिक इस मॉनसून में कुल 19 बार बड़ी हाई टाइड आएंगी. मुंबई में BMC ने चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के आपातकालीन व्यवस्थापन विभाग ने चेतावनी जारी की है कि कल यानी 24 जून से लेकर 28 जून तक मुंबई में समुद्र में लगातार पांच दिन हाई टाइड (ऊंची लहरें) आएंगी.

इस दौरान समुद्र की लहरें 4.5 मीटर से अधिक ऊंचाई तक उठेंगी. यह लहरें नागरिकों के लिए खतरे का संकेत मानी जा रही हैं. मॉनसून के चार महीनों – जून से सितंबर के दौरान कुल 19 बार हाई टाइड होने की संभावना जताई गई है. इनमें से सबसे ऊंची लहरें 26 जून को दोपहर 12.55 बजे उठेंगी, जिनकी अनुमानित ऊंचाई 4.75 मीटर होने की उम्मीद है।

महानगर पालिका प्रशासन ने निवासियों से आग्रह किया है कि उच्च ज्वार के समय समुद्र तट पर जाने से बचें और BMC द्वारा समय-समय पर प्रदान की जा रही चेतावनियों का गंभीरता से पालन करें। BMC द्वारा जारी हाई टाइड का विवरण इस प्रकार है:

जून 2025

  • 24 जून (मंगलवार), 11:15 AM – 4.59 मीटर
  • 25 जून (बुधवार), 12:05 PM – 4.71 मीटर
  • 26 जून (गुरुवार), 12:55 PM – 4.75 मीटर
  • 27 जून (शुक्रवार), 01:40 PM – 4.73 मीटर
  • 28 जून (शनिवार), 02:26 PM – 4.64 मीटर

जुलाई 2025

  • 24 जुलाई, 11:57 AM – 4.57 मीटर
  • 25 जुलाई, 12:40 PM – 4.66 मीटर
  • 26 जुलाई, 01:20 PM – 4.67 मीटर
  • 27 जुलाई, 01:56 PM – 4.60 मीटर

अगस्त 2025

  • 10 अगस्त, 12:47 PM – 4.50 मीटर
  • 11 अगस्त, 01:19 PM – 4.58 मीटर
  • 12 अगस्त, 01:52 PM – 4.58 मीटर 
  • 23 अगस्त, 12:16 PM – 4.54 मीटर
  • 24 अगस्त, 12:48 PM – 4.53 मीटर

सितंबर 2025

  • 8 सितंबर, 12:10 PM – 4.57 मीटर
  • 9 सितंबर, 12:41 PM – 4.63 मीटर
  • 10 सितंबर, 01:15 AM – 4.59 मीटर
  • 10 सितंबर, 01:15 PM – 4.57 मीटर
  • 11 सितंबर, 01:58 AM – 4.59 मीटर

BMC का कहना है कि लोग समुद्र के किनारे टहलने, सेल्फी खींचने या मछली पकड़ने जैसी गतिविधियों से बचें, क्योंकि अप्रत्याशित रूप से आने वाली ऊंची लहरें खतरनाक हो सकती हैं। आपदा प्रबंधन टीम और तटरक्षक बल भी चौकस रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *