विधायक निसात आलम के निर्देशानुसार विधायक कक्ष में हुआ आयोजन।

श्रीकांत दास / विशाल विचार
बरहरवा साहिबगंज विधायक निसात आलम के निर्देशानुसार मंगलवार विधायक कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने आम नागरिकों की समस्याएँ सुनीं और उनके समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए।जनता दरबार में प्रखंड के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए पुरुषों और महिलाओं ने अपनी-अपनी समस्याएँ विधायक प्रतिनिधि के समक्ष रखीं। मुख्य रूप से जिन समस्याओं पर लोगों ने ध्यान आकर्षित किया, उनमें प्रधानमंत्री एवं अबुआ आवास योजना, पेंशन से संबंधित शिकायतें, राशन कार्ड न बनना, जमीन विवाद, मनरेगा कार्य, जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र से जुड़ी शिकायतें, आधार अपडेट, बैंक संबंधित समस्याएँ, तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें शामिल थीं। बरकत खान ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों और पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन हेतु अग्रसारित किया। उन्होंने बताया कि जनता दरबार में आए प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का यथासंभव समाधान किया जाएगा।विधायक प्रतिनिधि ने यह भी जानकारी दी कि विधायक कक्ष प्रकोष्ठ में हर मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे निर्धारित दिन एवं समय पर अपनी समस्याएँ लेकर आएँ, ताकि उनका समाधान शीघ्र हो सके। बरकत खान ने कहा कांग्रेस की पहचान ही है — समस्याओं का समाधान।”इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, नेहाल अख्तर, छोटे लाल रामानी, अजीत कुमार रॉय सहित कई सम्मानित कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
