ग्रामीणों की समस्याओं से हुईं अवगत, शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन।

श्रीकांत दास / विशाल विचार
बरहरवा, साहिबगंज।पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने शुक्रवार को दरियापुर पंचायत का दौरा किया और वहाँ कई स्थानीय विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधी बातचीत कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी भी ली।विधायक ने कॉकजोल ग्राम में विधायक निधि योजना मद से साकिल के घर से आलीम के घर तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य का विधिवत फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।इस योजना की प्राक्कलित राशि 3,00,000 रुपये तथा योजना संख्या 40/2025-26 है।ग्रामीणों से संवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा शिलान्यास कार्यक्रम के बाद विधायक निसात आलम ने पंचायत क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की।

उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि “क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और जनकल्याणकारी कार्यों को गति देना मेरी प्राथमिकता है। ग्रामीणों द्वारा उठाई गई प्रत्येक समस्या का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।”कांग्रेस पदाधिकारी और ग्रामीण रहे उपस्थित कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान,प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू,प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास,तथा मोरसलीम खान, हजरत अली, अहदक हुसैन, कौसर, काजल, जमीरुल इस्लाम, नोबिद अंजुम, दिलदार आलम, नेहाल अख्तर, नजले, शरिक रब्बानी, अजीत कुमार रॉय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
