श्रीकांत दास / विशाल विचार

राजमहल (साहिबगंज) राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने रविवार को नगर एवं प्रखंड क्षेत्र में कुल लगभग 10 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।विधायक ने कहा कि इन योजनाओं से क्षेत्र में विकास की नई नींव रखी गई है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और लोगों को बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी।प्रमुख शिलान्यास कार्य अवर निबंधन कार्यालय का नया भवन क्रेता–विक्रेताओं के लिए सुविधा बढ़ेगी।मार्केट कंपलेक्स निर्माण स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार का अवसर, मुख्य बाजार में स्थायी दुकान व्यवस्था।सर्किट हाउस का शिलान्यास अब तक अनुमंडल मुख्यालय में सर्किट हाउस नहीं था; पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

दरला पंचायत में डहरू कुमार पुल बरसात में जलजमाव के कारण आवागमन बाधित रहता था। नया पुल क्षेत्र के लिए “मील का पत्थर” सिद्ध होगा।उद्घाटन किए गए कार्य अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में बीपीएचयू सेंट्रल लैब रक्त सहित विभिन्न जांचों की सुविधा अब स्थानीय स्तर पर उपलब्ध।विधायक निधि से निर्मित पीसीसी सड़क अस्पताल परिसर में आवागमन में सुविधा।विधायक का वक्तव्य विधायक एमटी राजा ने कहा “राजमहल के विकास की मजबूत नींव रखी गई है। नए भवन, बाजार और पुल से क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि होगी तथा लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।”मौके पर उपस्थित अतिथि विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता रमाकांत, सहायक अभियंता प्रेम कुमार, अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी डॉ. उदय टुडू, विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू, जिला परिषद सदस्य अब्दुल बारीक शेख, घीसू शेख, मोहम्मद आजाद, मोहम्मद अफजल, दुर्गा मंडल, विकास यादव, मुर्शिद राजा, स्मित चौरसिया, विजय यादव, राजीव बर्मन, रमजान शेख, इब्राहिम शेख, नसीम शेख सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *