श्रीकांत दास / विशाल विचार

उधवा साहिबगंज उधवा प्रखंड के जोंका गाँव स्थित इमामबाड़ा के समीप राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक को अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।ग्रामीणों ने क्षेत्र में सोलर हाई मास्ट लाइट लगाए जाने पर विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने गाँव में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की मांग रखी।विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।इस मौके पर आलमगीर आलम उर्फ बादल, मो. जाकिर, मो. राजा, मो. शाहबाज सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *