श्रीकांत दास / विशाल विचार

राजमहल साहिबगंज राजमहल छठ महापर्व के पावन अवसर पर राजमहल स्थित सूर्यदेव घाट में भव्य आतिशबाजी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एम.टी. राजा ने किया।इस अवसर पर पूजा समिति की ओर से विधायक को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू, डॉ. सलखू चंद्र हांसदा, समिति के संरक्षक जयदेव दत्ता, अध्यक्ष संजीव कुमार दे, सचिव देव कुमार दत्ता काल्टू दत्ता कोषाध्यक्ष डॉ. ओमजय कुमार, तथा जगदंबा सिंह, गौरव कुमार स्मित चौरसिया, राजीव बर्मन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।आतिशबाजी के शानदार प्रदर्शन से पूरा घाट आलोकित हो उठा और श्रद्धालुओं ने उल्लासपूर्वक छठ मइया की आराधना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *