सुमन कुमार दत्ता /विशाल विचार

महेशपुर (पाकुड़ )-महेशपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित आदिवासी कल्याण छात्रावास परिसर में रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) महेशपुर इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर मंत्री रोहित यादव ने की।बैठक में आगामी 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित करने का निर्णय लिया गया। यह प्रतियोगिता महेशपुर हाई स्कूल मैदान में करवाई जाएगी।बैठक में बताया गया कि इस फुटबॉल टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और सामूहिकता की भावना को बढ़ावा देना है। साथ ही, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के त्याग, संघर्ष और आदर्शों को स्मरण करते हुए युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया जाएगा।बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सन्नी तिवारी ने कहा कि अभाविप महेशपुर इकाई जल्द ही घोटाचोरा डिग्री कॉलेज में छात्र-छात्राओं की सुविधा हेतु हॉस्टल निर्माण की मांग कॉलेज प्रभारी के समक्ष रखेगी, ताकि ग्रामीण विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके।इस अवसर पर पूर्व जिला संयोजक गुंजन तिवारी, राहुल मिश्रा, सह नगर मंत्री परेश घोष, जॉन सोरेन, नरेन मुर्मू, अनिल टुडू, भारती सरकार, सोनू सोरेन, राजेश मुर्मू, सोमोजित हेम्ब्रम, काजल दास सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।अभाविप सदस्यों ने कहा कि संगठन आने वाले दिनों में भी युवाओं और विद्यार्थियों से जुड़े सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।

अभाविप #महेशपुर #भगवानबिरसामुंडा #झारखंडस्थापनादिवस #फुटबॉलटूर्नामेंट #युवाशक्ति #आदिवासीकल्याण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *