
श्रीकांत दास / विशाल विचार
राजमहल (साहिबगंज)।राजमहल थाना क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और तकनीकी दक्षता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। थाना प्रभारी हसनैन अंसारी के कुशल नेतृत्व में राजमहल पुलिस ने गुम हुए एक मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद कर थाना दिवस के अवसर पर विधिवत रूप से उसके मालिक को सौंप दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोइनुद्दीन शेख, पिता साममन शेख, निवासी गाफुर टोला, थाना राजमहल, जिला साहिबगंज ने अपने मोबाइल फोन के गुम हो जाने को लेकर राजमहल थाना में एक लिखित आवेदन दिया था। आवेदन के आधार पर राजमहल थाना सन्हा संख्या–19/25, दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को दर्ज किया गया।मामले को गंभीरता से लेते हुए राजमहल पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से गुम मोबाइल फोन का पता लगाने में सफलता प्राप्त की। जांच के क्रम में पुलिस ने Appo A3 5G मोबाइल फोन (IMEI नंबर86779707236907) को बरामद कर लिया।बरामद मोबाइल फोन को दिनांक 17 जनवरी 2026 को आयोजित थाना दिवस के अवसर पर विधिवत प्रक्रिया अपनाते हुए आवेदक मोइनुद्दीन शेख को सौंप दिया गया। मोबाइल वापस मिलने पर आवेदक ने राजमहल पुलिस तथा विशेष रूप से थाना प्रभारी हसनैन अंसारी के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम हो जाए तो घबराने के बजाय तुरंत नजदीकी थाना में लिखित सूचना दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।राजमहल पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस के प्रति आम जनता का विश्वास और सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत हुई है।
