श्रीकांत दास / विशाल विचार

साहिबगंज: झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) के केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव ने जानकारी दी है कि संगठन के साहिबगंज जिला अध्यक्ष मिथुन कुमार यादव को संगठन के नियमों एवं अनुशासन का उल्लंघन करने के आरोप में पद से पदमुक्त कर दिया गया है।केंद्रीय महामंत्री ने बताया कि मिथुन कुमार यादव द्वारा लगातार संगठन के सिद्धांतों और अनुशासन की अवहेलना की जा रही थी। इस पर केंद्रीय समिति ने गंभीर विचार-विमर्श के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करने का निर्णय लिया।राजकुमार यादव ने कहा कि संगठन अपने सभी सदस्यों से अपेक्षा करता है कि वे संघ की मर्यादा, अनुशासन और एकता को बनाए रखते हुए मजदूरों के हित में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *