
श्रीकांत दास / विशाल विचार
बरहरवा साहिबगंज रेलवे कॉलोनी स्थित तारा मंदिर परिसर में झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष प्रीतम कुमार पीयूष की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 21 दिसंबर 2025 को होने वाले जिला वार्षिक अधिवेशन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी, जिला उपाध्यक्ष मनोज सोरेन, जिला महामंत्री मोहम्मद इमाम विश्वास, तथा सेक्टर प्रभारी मोजम अली मुख्य रूप से उपस्थित रहे।जिला महामंत्री मोहम्मद इमाम विश्वास ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्षिक अधिवेशन बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के पतना के निकट छाता डागाल मैदान में आयोजित होगा। अधिवेशन की व्यापक तैयारी के लिए जिले के 9 प्रखंडों और 3 नगर क्षेत्रों को मिलाकर 3 सेक्टर बनाए गए हैं, जिनमें सभी स्तर के पदाधिकारी सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।बैठक में साहिबगंज सदर तथा बोरिओ प्रखंड के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस दौरान केंद्रीय उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी ने कहा कि यह अधिवेशन श्रमिकों में जागरूकता बढ़ाने, संगठन की मजबूती और उनके हक एवं अधिकारों पर विस्तृत चर्चा के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।आज की बैठक में साहिबगंज सदर, बोरिओ और मंडरो प्रखंड के पदाधिकारियों ने भाग लिया और संकल्प व्यक्त किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिवेशन में अधिक से अधिक उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्यों में सुनील गुप्ता, मोहम्मद जावेद अख्तर, दिलीप हंसदा, रोशन मुर्मू, शाहनवाज जिया-उल-हक, अब्दुल कयूम सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
