
श्रीकांत दास / विशाल विचार
उधवा साहिबगंज जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में शुक्रवार को राधानगर थाना, उधवा के समीप सड़क सुरक्षा को लेकर सघन वाहन जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान छोटे-बड़े सभी प्रकार के वाहनों की गहन जांच की गई। जांच में बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस, तथा अन्य अनिवार्य दस्तावेजों की कमी पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 37 वाहनों से ₹50,500 का जुर्माना वसूला गया।अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा मानकों का पालन करें, तेज रफ्तार से बचें तथा सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ ही वाहन लेकर सड़क पर निकलें।अभियान में जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक नीरज कुमार साह, REA अनुज पराशर, आईटी सहायक राजहंस, थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज सहित पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।
