
श्रीकांत दास / विशाल विचार
साहिबगंज, ओवर स्पीडिंग जागरूकता सप्ताह–2025 के अवसर पर सोमवार जिला परिवहन विभाग, द्वारा जिरवाबाड़ी थाना के समीप सघन वाहन जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी एवं एम.भी.आई. विमल किशोर सिंह द्वारा किया गया। अभियान के दौरान सभी छोटे-बड़े वाहनों की गहन जांच की गई। विशेष रूप से ओवर स्पीडिंग पर रोकथाम हेतु वाहनों की गति नियंत्रण से संबंधित जांच की गई।अभियान के क्रम में बिना हेलमेट, लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस आदि अनिवार्य दस्तावेजों के बिना चलने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 22 वाहनों से लगभग ₹27,500 का जुर्माना वसूला गया।मौके पर वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा मानकों का पालन करने, ओवर स्पीडिंग से बचने तथा जिम्मेदार यातायात व्यवहार अपनाने हेतु जागरूक किया गया।अभियान में जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक नीरज कुमार साह, रोड इंजीनियर एनालिस्ट अनुज पराशर, आईटी सहायक राजहंस, थाना प्रभारी सहित पुलिस बल की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।
