श्रीकांत दास / विशाल विचार

साहिबगंज। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती तथा पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से सदर अस्पताल, साहिबगंज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था एवं दवा आपूर्ति की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई।इसी क्रम में दोनों अधिकारियों ने सदर अस्पताल परिसर में प्रस्तावित 200 बेड वाले वार्ड भवन निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया। उपायुक्त ने निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया तथा कार्य की प्रगति पर निरंतर निगरानी रखने को कहा।इसके उपरांत उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने सिद्धू कान्हू स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने मैदान के रख-रखाव, अधोसंरचना सुधार एवं खेल सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि, “जिले में स्वास्थ्य एवं खेल सुविधाओं के उन्नयन हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ एवं युवाओं को खेल के क्षेत्र में उचित अवसर प्राप्त हो सकें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *