श्रीकांत दास / विशाल विचार

राजमहल साहिबगंज।राजमहल प्रखंड सभागार में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सूर्यनारायण चौधरी की अध्यक्षता में निर्वाचन से संबंधित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रखंड के सभी BLO सुपरवाइजर एवं बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे।बैठक के दौरान निर्वाचन नोडल पदाधिकारी गगन बापू ने उपस्थित BLO को संबोधित करते हुए बताया कि पिछले स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) से संबंधित मतदाताओं की मैपिंग के लिए अन्य राज्य का विकल्प अब BLO ऐप में अपडेट कर दिया गया है।उन्होंने सभी BLO को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि अन्य राज्यों से जुड़े SIR मतदाताओं का डेटा अनिवार्य रूप से BLO ऐप के माध्यम से अपलोड करें, ताकि मतदाता सूची को अद्यतन, सटीक एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके।इसके साथ ही निर्वाचन नोडल पदाधिकारी ने आम मतदाताओं से भी अपील की कि वे अपने-अपने मतदान केंद्र से संबंधित BLO से समन्वय स्थापित करें और मैपिंग से जुड़े आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराएं। इससे भविष्य में नाम, पता या अन्य विवरण से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या से बचा जा सकेगा।बैठक में अनुमंडल कार्यालय, राजमहल से आए भरत मंडल ने BLO को DSE (डेमोग्राफी सिमिलर एंट्री) एवं PSE (फोटो सिमिलर एंट्री) के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा चिन्हित ऐसे मतदाताओं के डेटा का BLO ऐप के माध्यम से सत्यापन कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करना अनिवार्य है। इससे मतदाता सूची का शुद्धिकरण और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि ASD सूची, नाम, पता एवं फोटो में सुधार के लिए संबंधित मतदाताओं से फॉर्म-8 भरवाकर निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक संशोधन पूरे किए जाएं।बैठक में सुपरवाइजर कैलाश कुमार वर्मा, मो. शाहजहां अंसारी, राजीव रंजन, दिनेश कुमार, राकेश कुमार मंडल सहित सभी सुपरवाइजर एवं BLO उपस्थित थे।बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाना बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *