सुमन कुमार दत्ता /विशाल विचार

हिरणपुर(पाकुड़ ):-छठ पूजा को लेकर हिरणपुर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शनिवार को बीडीओ टुडू दिलीप एवं थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने खेपी पोखर छठ घाट नामोपाड़ा और स्वर्गीय विभूति भूषण पोखर छठ घाट का संयुक्त निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान दोनों घाटों पर सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और सुविधाओं का जायजा लिया गया। बीडीओ ने निर्देश दिया कि घाटों की सफाई और लाइटिंग व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त की जाए। थाना प्रभारी ने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किए जाएंगे।इस अवसर पर एमओ संतोष गुप्ता ने आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की बात कही। मौके पर समिति सदस्य सहदेव साहा, रविन्द्र भगत, दीपक साहा, सुनील दे, जयकिशन भगत, मिलन रूज, राजू दे, राजेश हेम्ब्रम सहित अन्य उपस्थित थे।

छठपूजा2025 #हिरणपुरसमाचार #घाटनिरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *