बेलपहाड़ी गांव में हैवी ब्लास्टिंग को लेकर विवाद, दो-तीन लोग घायल
सुमन कुमार दत्ता /विशाल विचार
हिरणपुर(पाकुड़)-हिरणपुर थाना क्षेत्र के बेलपहाड़ी गांव में रविवार को पत्थर खदान में हैवी ब्लास्टिंग को लेकर विवाद उभर आया। ग्रामीणों ने खदान व्यवसायी और उनके समर्थकों के साथ हाथापाई की, जिसमें दो-तीन लोग हल्की चोटें आईं। इस झड़प में व्यवसायी के कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।ग्रामीणों का आरोप है कि खदान व्यवसायी अजहर इस्लाम ने गांव से मात्र 50 मीटर की दूरी पर ब्लास्टिंग की, जिससे कई घरों को नुकसान पहुंच रहा है और पत्थर के टुकड़े घरों तक गिर रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि इसी तरह ब्लास्टिंग जारी रही तो किसी बड़े हादसे का खतरा है।ग्रामीणों ने शनिवार शाम को खदान मालिक को इस संबंध में अवगत कराया था और ब्लास्टिंग रोक दी गई थी। लेकिन रविवार सुबह पुनः ब्लास्टिंग शुरू होने पर ग्रामीण खदान पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच बातचीत असफल रही, जिसके बाद हाथापाई शुरू हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
HirampurClash #PakurMiningDispute #StoneQuarryConflict #HeavyBlasting #JharkhandNews #LocalProtests #EnvironmentalSafety #VillageDispute #MiningRegulations #HirampurUpdates
