तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर विधायक एमटी राजा हुए शामिल।

श्रीकांत दास / विशाल विचार
राजमहल साहिबगंज राजमहल प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महासिंहपुर पंचायत के जमालपुर मैदान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के शुभ अवसर पर क्षेत्रीय विकास को नई गति मिली। इस अवसर पर राजमहल विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने विधायक निधि से निर्मित स्टेज सह डीप बोरिंग निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया।करीब 5 लाख 25 हजार रुपये की लागत से निर्मित इस विकास कार्य का उद्घाटन विधायक एमटी राजा ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, खेलप्रेमी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक एमटी राजा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है। खेल मैदानों का विकास युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही उनका लक्ष्य है।इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि, आयोजन समिति के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया गया और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील की गई।स्थानीय लोगों ने विधायक निधि से हुए इस विकास कार्य के लिए विधायक एमटी राजा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में खेल गतिविधियों के साथ-साथ पेयजल की सुविधा भी सुदृढ़ होगी।
