प्रेरणादायक संदेश व अनुशासन का पालन करें बच्चे – विधायक एमटी राजा।

श्रीकांत दास / विशाल विचार

राजमहल साहिबगंज राजमहल मुण्डली स्थित संत जेवियर स्कूल में गुरुवार को वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा तथा विशिष्ट अतिथि संत जेवियर स्कूल साहिबगंज के प्राचार्य फादर अरुल डोस एसजे उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का साल ओढ़ाकर एवं पौधा भेंट कर सम्मान किया गया।अपने संबोधन में विधायक एमटी राजा ने कहा कि राजमहल क्षेत्र में संत जेवियर्स संस्थान द्वारा बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ अनुशासन एवं प्रेरणादायक संस्कार दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने की आवश्यकता है तथा अभिभावकों को भी बच्चों के नैतिक विकास पर विशेष ध्यान देना चाहिए।विशिष्ट अतिथि फादर अरुल डोस एसजे ने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की सराहना करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास पर बल दिया।इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में प्रेयर डांस, वेलकम सॉन्ग, समूह नृत्य, नाटक, रैंप्स डांस, भाषण सहित कई आकर्षक प्रस्तुतियां शामिल रहीं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने खूब सराहा।कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय की प्रिंसिपल सिस्टर लीना का विशेष योगदान रहा। मौके पर विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू, विकास यादव, आशीष मंडल, मो. मकसूद सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।वार्षिक उत्सव का यह आयोजन बच्चों की प्रतिभा, अनुशासन और सांस्कृतिक चेतना को मंच प्रदान करने में सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *