नगर एवं वार्ड अध्यक्षों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र।

श्रीकांत दास / विशाल विचार

बरहरवा साहिबगंज । भारत के प्रथम राष्ट्रपति एवं राष्ट्रसेवक डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती बुधवार को बरहरवा प्रखंड कांग्रेस कार्यालय, राजमहल रोड बसीर गैरेज बरहरवा में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करने के साथ हुई। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों, सादगी, त्याग और देश निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया।“डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जीवन अनुकरणीय” जिला अध्यक्ष अपने संबोधन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कहा “डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जीवन प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और निष्पक्ष राष्ट्रभक्ति हमेशा याद रखी जाएगी। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर संगठन को मजबूत करना है और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहना है।”प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू ने कहा कि “राष्ट्र सेवक के रूप में डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने जो मूल्य स्थापित किए, उन्हें अपनाने से ही समाज और देश प्रगति के मार्ग पर बढ़ सकता है।”नगर एवं वार्ड अध्यक्षों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र जयंती कार्यक्रम के उपरांत जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान द्वारा नव–नियुक्त नगर अध्यक्ष सहित सभी नगर वार्ड अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।उन्होंने निर्देश दिया कि सभी नव–नियुक्त पदाधिकारी 5 दिनों के भीतर BLA–2 फॉर्म भरकर जिला अध्यक्ष को जमा करें, ताकि संगठनात्मक कार्यों को सुचारु रूप से आगे बढ़ाया जा सके।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी कमल आर्य, नगर अध्यक्ष मनोज घोष, नेहाल अख्तर,थॉमस रॉबर्ट, छोटे लाल रामानी, बिष्णु मॉल, गोविंद कुशवाहा,बबलू यादव, आफताब आलम, राजू, शरिक रब्बानी,संतोष राम, सत्यम यादव, दीपक कुमार सहित अनेक सम्मानित कार्यकर्ता और स्थानीय कांग्रेसजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *