श्रीकांत दास / विशाल विचार

साहिबगंज, जिला गंगा समिति, साहिबगंज की बैठक में लिए गए निर्णय तथा “नमामि गंगे” योजना के अंतर्गत “डॉल्फिन संरक्षण–सह–वृहत गंगा स्वच्छता अभियान–2025” का आयोजन आगामी 08 नवंबर से 15 नवंबर 2025 तक जिले में किया जा रहा है।इस अभियान का उद्देश्य गंगा तटों की स्वच्छता, जल संरक्षण एवं डॉल्फिन संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न घाटों पर प्रतिदिन विशेष सफाई कार्यक्रम, जागरूकता रैली, शपथ ग्रहण एवं जनसंवाद जैसी गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी।अभियान के सफल संचालन के लिए जिले के विभिन्न अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जो अपने–अपने क्षेत्रों में कार्यक्रमों का पर्यवेक्षण करेंगे तथा गतिविधियों की रिपोर्ट जिला गंगा समिति को प्रस्तुत करेंगे।अभियान का तिथिवार कार्यक्रम इस प्रकार है , तिथि स्थान समय
08 नवम्बर 2025 मुक्तेश्वर एवं बिजली घाट, साहिबगंज प्रातः 8:00 – 9:30
09 नवम्बर 2025 चानन एवं एसटीपी, साहिबगंज प्रातः 8:00 – 9:30
10 नवम्बर 2025 बास्कोला, तालझारी प्रातः 8:00 – 9:30
11 नवम्बर 2025 सरकंडा, राजमहल प्रातः 8:00 – 9:30
12 नवम्बर 2025 कन्हैया स्थान प्रातः 8:00 – 9:30
13 नवम्बर 2025 सूर्यदेव घाट एवं सिंधी दलान, राजमहल प्रातः 8:00 – 9:30
14 नवम्बर 2025 श्रीधर, उधवा प्रातः 8:00 – 9:30
15 नवम्बर 2025 शकुंतला सहाय घाट, साहिबगंज प्रातः 8:00 – 10:30
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेकर गंगा को स्वच्छ एवं डॉल्फिन के सुरक्षित आवास के रूप में बनाए रखने में अपना योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *