उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में राज्य योजना मद अंतर्गत प्रस्तावों पर हुई विस्तृत समीक्षा।

श्रीकांत दास / विशाल विचार
साहिबगंज। उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य राज्य योजना मद के अंतर्गत विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा संचालित योजनाओं को अनुदान स्वीकृति प्रदान करना था।बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी प्रस्तावित योजनाओं की प्रगति, उनकी आवश्यकता, उनके सामाजिक प्रभाव तथा संस्थाओं द्वारा प्रस्तुत विवरणों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि अनुदान स्वीकृति की प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी और मानकों के अनुरूप होनी चाहिए, ताकि प्रत्येक संस्था द्वारा संचालित योजनाओं का वास्तविक लाभ लक्षित समुदायों तक पहुँच सके।बैठक में परियोजना निदेशक, आईटीडीए संजय कुमार दास सहित विभिन्न संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी अधिकारियों ने अपने-अपने स्तर से योजनाओं के मूल्यांकन संबंधी सुझाव प्रस्तुत किए तथा अनुदान स्वीकृति के लिए आवश्यक दस्तावेजों की समीक्षा की।अंत में उपायुक्त ने कहा कि जिले में कार्यरत योग्य एवं सक्रिय स्वयंसेवी संस्थाओं को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि वे समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के लिए अपने विकासात्मक कार्यों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ा सकें।
