
श्रीकांत दास / विशाल विचार
साहिबगंज। उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में भवन प्रमण्डल एवं झारखण्ड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा संचालित विभिन्न निर्माणाधीन व संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में उपायुक्त हेमंत सती ने कॉरपोरेशन एवं पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों की अद्यतन प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए,लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराया जाए,सभी अधिकारी नियमित रूप से कार्यों का अनुश्रवण करें,निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप ही पूरे किए जाएँ।उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि जमीनी स्तर पर गुणवत्तायुक्त कार्य ही जिला प्रशासन का प्रमुख लक्ष्य है।बैठक में कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल राजेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
