श्रीकांत दास / विशाल विचार

साहिबगंज। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती ने शनिवार आर.एन.आर. कॉलोनी के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त हेमंत सती ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित कॉन्ट्रैक्टरों को निर्धारित समयसीमा वर्क डेडलाइन के भीतर सभी कार्यों को गुणवत्ता एवं मानक के अनुरूप पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया।उन्होंने निर्माण एजेंसी को कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। उपायुक्त हेमंत सती ने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या मानक उल्लंघन पर प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के उपरांत उपायुक्त हेमंत सती ने स्पेशल डिवीजन कार्यालय एवं पशुपालन विभाग कार्यालय का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की तथा कार्यों में गति, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *