
श्रीकांत दास / विशाल विचार
साहिबगंज समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला दंडाधिकारी–सह–उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएँ रखीं।उपायुक्त ने सभी शिकायतकर्ताओं की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं और उनके उचित समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की सुनवाई में किसी भी पदाधिकारी द्वारा कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों की भौतिक जांच कराते हुए त्वरित समाधान सुनिश्चित करें तथा कार्रवाई की प्रतिपुष्टि शीघ्र उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराएँ।जनता दरबार में आए आवेदन विभिन्न विभागों, योजनाओं तथा जनसमस्याओं से संबंधित रहे। उपायुक्त ने अधिकारियों को यह भी हिदायत दी कि किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए और समयबद्ध कार्रवाई हर हाल में सुनिश्चित हो।
