श्रीकांत दास / विशाल विचार

साहिबगंज। उपायुक्त हेमंत सती ने शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित तीन महत्वपूर्ण संस्थानों—मंडल कारा साहिबगंज, आकांक्षा हाट, तथा कृषि विज्ञान केंद्र—का विस्तृत निरीक्षण किया।उपायुक्त हेमंत सती मंडल कारा साहिबगंज पहुंचे, जहाँ उन्होंने कारा परिसर का विस्तारपूर्वक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुलाकाती रजिस्टर सीसीटीवी कैमरों की कार्यशील स्थिति एवं रिकॉर्डेड फुटेज कैदियों को उपलब्ध भोजन की गुणवत्ता बैरकों की सफाई, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की।उपायुक्त हेमंत सती ने कारा प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने तथा सफाई व्यवस्था को सख्ती से लागू करने पर जोर दिया। साथ ही, पाए गए तकनीकी व प्रशासनिक त्रुटियों को शीघ्र दूर करने को कहा।

उपायुक्त हेमंत सती आकांक्षा हाट पहुंचे, जहाँ विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उत्पादों की गुणवत्ता,क्रय-विक्रय प्रक्रिया,विपणन के तरीकों,तथा आय बढ़ाने के उपायों के बारे में जानकारी ली।उपायुक्त हेमंत सती ने समूहों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहा कि इन उत्पादों को बड़े बाजारों तक पहुँचाने के लिए जिला प्रशासन हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ब्रांडिंग, पैकेजिंग और बाजार विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि महिलाओं की आय में वृद्धि हो सके।

उपायुक्त हेमंत सती ने कृषि विज्ञान केंद्र, साहिबगंज का निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने आधुनिक कृषि तकनीक,किसानों को दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम,प्रदर्शन भूखंड,उपलब्ध वैज्ञानिक संसाधन और उपकरण का जायजा लिया।उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों से बातचीत कर जिले में फसलों की उत्पादकता बढ़ाने, आधुनिक खेती अपनाने, तथा किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से प्रशिक्षण देने पर जोर दिया। निरीक्षण में पाई गई विभिन्न कमियों पर उपायुक्त हेमंत सती ने तत्काल समाधान का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र को ग्रामीण किसानों के लिए ज्ञान और तकनीक का प्रमुख केंद्र बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि “जिला प्रशासन का उद्देश्य है सुरक्षा, आजीविका और कृषि विकास को एक मजबूत तंत्र के रूप में स्थापित करना। सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *