श्रीकांत दास / विशाल विचार

साहिबगंज उपायुक्त–सह–जिला दंडाधिकारी हेमंत सती की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में पथ निर्माण विभाग एवं राष्ट्रीय उच्च पथ (NH) प्रमंडल अंतर्गत संचालित विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिले में प्रगत सभी सड़क परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, कार्य प्रगति, गुणवत्ता और कार्य में उत्पन्न अवरोधों की गहन समीक्षा की गई।मुख्य परियोजनाओं की समीक्षा उपायुक्त हेमंत सती ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता से निम्नलिखित महत्वपूर्ण योजनाओं की अद्यतन जानकारी प्राप्त की मिर्जाचौकी–बोआरीजोर सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण बांझी बाजार (दुर्गा मंदिर) – मांडवा – करिकंदर – चकरी – दलदली – करासोल सड़क (महाराजपुर–शर्मापुर रोड) का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण हाथमारी–हाथीगढ़ सड़क पुनर्निर्माण कार्य दिग्घी (बरहरवा) NH-80 से केसरो बरहेट बरहरवा मोड़ तक रिंग रोड का चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण पुनर्निर्माण महाराजपुर शर्मापुर (NH-80) वाया तालझारी कल्याणचक पड़रिया तीनपहाड़ बाकुडी मार्ग सुदृढ़ीकरण कार्य उपायुक्त हेमंत सती ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी सड़क निर्माण कार्य निर्धारित मानकों एवं तकनीकी गुणवत्ता के अनुरूप किए जाएँ।कार्यों की टाइमलाइन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।प्रत्येक परियोजना की विशेष निगरानी की जाए।अनावश्यक देरी पाए जाने पर जवाबदेही तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए।कार्य के दौरान पूरी पारदर्शिता बरती जाए।उपस्थित अधिकारी बैठक में पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार तथा विभागीय सहायक अभियंता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *