श्रीकांत दास / विशाल विचार

राजमहल (साहिबगंज): राजमहल अनुमंडल कार्यालय परिसर में बुधवार को संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) सदानंद महतो एवं डीसीएलआर विमल सोरेन ने किया।इस अवसर पर अनुमंडल कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे और उन्होंने भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा, समर्पण एवं पालन की शपथ ली। शपथ ग्रहण के दौरान भारत को सर्वभौमिक, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बनाए रखने और संविधान की रक्षा करने का संकल्प दोहराया गया।उपस्थित अधिकारियों ने संविधान में निहित मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य और राज्य के नीति निदेशक तत्वों को राष्ट्रनिर्माण और जनकल्याण की आधारशिला बताते हुए इनके पालन का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान एसडीओ सदानंद महतो ने कहा कि “भारतीय संविधान केवल शासन-प्रशासन का दस्तावेज नहीं, बल्कि नागरिकों के अधिकारों, कर्तव्यों और आदर्श जीवन का मार्गदर्शक है।” उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से संविधान की मूल भावना को अपने आचरण और कार्यों में आत्मसात करने का आग्रह किया।कार्यक्रम में प्रधान सहायक भगवान राय, सहायक विजय पासवान, राणा रंजित सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर भरत मंडल, पुलिस कर्मी एवं कार्यालय कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *