
श्रीकांत दास / विशाल विचार
साहिबगंज,भारतीय संविधान के शिल्पकार, महान न्यायविद, समाज सुधारक और दलित वंचित वर्गों के मसीहा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय, साहिबगंज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट के मौन के साथ हुई, जिसके बाद उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कांग्रेसजनों ने उन्हें हृदय से नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने की।अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कहा कि डॉ. अंबेडकर न केवल भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार थे, बल्कि एक महान अर्थशास्त्री, न्यायविद और समाज सुधारक भी थे। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने देश को एक ऐसा सक्षम और सशक्त संविधान दिया, जिसकी बदौलत भारत आज विश्व मंच पर मजबूती से खड़ा है। उनके संघर्षों ने दलित, वंचित और पिछड़े वर्गों को अधिकार, सम्मान और समान अवसर दिलाए।उन्होंने कहा कि “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” का सन्देश आज भी समाज के प्रत्येक वर्ग को जागरूक कर रहा है।बरकतुल्लाह खान ने बाबा साहब के प्रेरक वाक्य का उल्लेख करते हुए कहा, “जीवन लंबा होने से नहीं, महान होने से होता है।” उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से आह्वान किया कि अंबेडकर के आदर्शों पर चलते हुए एक न्यायपूर्ण, समतामूलक और विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें।जिलाध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बाबा साहेब द्वारा निर्मित संविधान, जो देश को एकजुट करता है, उसे वर्तमान सरकार कमजोर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि इस पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेसजन यह संकल्प लेते हैं कि राहुल गांधी द्वारा संविधान की रक्षा हेतु चलाए जा रहे आंदोलन में वे किसी भी बलिदान के लिए तैयार हैं।कार्यक्रम में शामिल प्रमुख कांग्रेसजन बासुकीनाथ यादव, सरफराज आलम, सुनील पासवान, रामसिंगार ओझा, सतीश आर्यन, मो. सलाउद्दीन, सतीस पासवान, राजेश कुमार सिंह, दिलीप गुप्ता, अज़ीज़ अंसारी, देवराज सिंह, मो. अल्ताफ, कौसर आलम, अब्दुल वाहिद, छोटेलाल रमानी, रमजान अंसारी, रागिब आलम सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
