
श्रीकांत दास / विशाल विचार
साहिबगंज: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर आज एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष का थीम “सिख से सुरक्षा, तकनीक से परिवर्तन” के अंतर्गत जिले के प्रमुख स्थानों, जैसे रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर साइकिल चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान साइकिल चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर सुरक्षित यात्रा करने की जानकारी दी गई। विशेष रूप से रात्रि में और कोहरे के समय साइकिल चलाते समय रिफ्लेक्टिव टैप परावर्तक पट्टी का उपयोग करने पर जोर दिया गया, जिसे साइकिल के आगे और पीछे लगाना अनिवार्य बताया गया। इससे दुर्घटनाओं की संभावना कम होती है और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित होती है।जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि सड़क पर नेक नागरिक बनकर घायल व्यक्ति की मदद करने पर सरकार द्वारा ₹25,000 की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। यह गुड समीरिटर्न पॉलिसी के अंतर्गत आता है।सड़क सुरक्षा माह 2026 के कार्यक्रम के तहत सड़क सुरक्षा पम्पलेट, बुकलेट और अन्य सामग्री आम जनता में वितरित की जा रही है ताकि लोग सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक हों। उन्होंने कहा कि यह पहल केवल दुर्घटनाओं के आंकड़ों को कम करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोगों को जीवन के प्रति अधिक जिम्मेदार बनने का संदेश देती है।इस अवसर पर एम.भी.आई कुमार उत्कर्ष, अभिषेक मुंडा, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक नीरज कुमार साह, रोड इंजीनियर एनालिस्ट अनुज पराशर, आईटी सहायक राजहंस, अभिषेक वत्स, कार्तिक कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।सड़क सुरक्षा के प्रति इस जागरूकता अभियान से जिले में सुरक्षित यातायात की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
