श्रीकांत दास / विशाल विचार

साहिबगंज। सिविल सर्जन-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, साहिबगंज डॉ. रामदेव पासवान ने उपस्वास्थ्य केंद्र पहाड़पुर (बोरियो) के अंतर्गत स्थित दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र देवपहाड़ में आयोजित नियमित टीकाकरण (RI) सत्र का औचक निरीक्षण किया।दूरस्थ क्षेत्र में पहुँचकर उन्होंने ANM, सहिया एवं अन्य फ्रंटलाइन स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा संचालित सभी प्रक्रियाओं का विस्तार से मूल्यांकन किया।निरीक्षण के दौरान प्रमुख समीक्षा बिंदु सत्र स्थल की तैयारी एवं सेशन-साइट प्रबंधन उपलब्ध वैक्सीन एवं लॉजिस्टिक्स की स्थिति कोल्ड-चेन सामग्री, वैक्सीन कैरियर एवं आइस पैक का उपयोग ऑटो-डिसेबल सिरिंज, MCP कार्ड एवं टीकाकरण रजिस्टर का रख-रखाव बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण की स्थिति AEFI प्रबंधन हेतु आवश्यक तैयारी डॉ. रामदेव पासवान ने निर्देश दिया कि कोल्ड-चेन अनुशासन, मानक-निर्देशों के अनुरूप कार्य, तथा किसी भी लाभार्थी के छूटने की स्थिति को हर हाल में रोकने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

जिलेभर की ANM, MOIC एवं BPMU टीम से VC के माध्यम से संवाद देवपहाड़ से ही डॉ. रामदेव पासवान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में उस दिन संचालित सभी RI सत्रों में कार्यरत ANM, MOIC एवं BPMU टीमों से संवाद किया।मुख्य दिशा-निर्देश RI सत्र का समय पर प्रारंभ एवं समापन सुनिश्चित करें।प्रत्येक सत्र में वैक्सीन, सिरिंज, सेफ्टी बॉक्स, MCP कार्ड, रजिस्टर, AEFI किट उपलब्ध रहें।कोल्ड-चेन का किसी भी स्तर पर उल्लंघन न हो; वैक्सीन कैरियर का सही उपयोग अनिवार्य।किसी भी बच्चे (नए या बूस्टर) के छूटने न देने हेतु हाउस-टू-हाउस ट्रैकिंग सुनिश्चित करें।सभी गर्भवती महिलाओं का TT/TD टीकाकरण समय पर किया जाए।प्रतिदिन सभी ANM द्वारा सत्र की फोटो एवं रिपोर्ट समय पर अपलोड की जाए।गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा सर्वोच्च प्राथमिकता डॉ. रामदेव पासवान ने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना जिला स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए विभाग द्वारा लगातार मॉनिटरिंग एवं फील्ड निरीक्षण जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *