श्रीकांत दास / विशाल विचार

मंडरो साहिबगंज झारखंड राज्य के स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के अवसर पर शुक्रवार मंडरो प्रखंड परिसर में पिंडरा पंचायत के क्लस्टर—पहाड़पुर, धोखुटी एवं माथाडीह ग्राम के कुल 57 किसानों के बीच राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के तहत चना बीज प्रभेद GNG-2207 का वितरण किया गया।कार्यक्रम का संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी मेघनाथ उरॉंव, पिंडरा पंचायत की मुखिया पकू मुर्मू, तथा आत्मा साहिबगंज के उप परियोजना निदेशक मंटू कुमार के संयुक्त नेतृत्व में संपन्न हुआ।इस अवसर पर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक कंचन कुमार सुमन ने किसानों को चना की उन्नत खेती के लिए खेत की तैयारी, मिट्टी जांच, बीज उपचार, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा फसल प्रबंधन के वैज्ञानिक तरीकों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही किसानों को कृषि विभाग एवं आत्मा द्वारा संचालित किसानोन्मुखी योजनाओं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में भी अवगत कराया गया।कार्यक्रम में सहायक तकनीकी राजेश्वर मुर्मू, कृषक मित्र मनोज मड़ैया, सहदेव, छोटा चरण सहित लगभग 80 ग्रामीण किसान—जिनमें मकू बेसरा, विटिया मरांडी, मरांग कड़ी किस्कू, मयकू टुडू आदि शामिल थे—उपस्थित रहे।यह बीज वितरण कार्यक्रम न केवल किसानों को उन्नत किस्मों के बीज उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगा, बल्कि क्षेत्र में आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि विधियों के प्रसार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *