श्रीकांत दास / विशाल विचार

राजमहल साहिबगंज राजमहल स्थित प्लस टू जे.के. उच्च विद्यालय में आईसीटी चैंपियनशिप 2025 का प्रखंड स्तरीय आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रखंड के सभी प्लस टू एवं उच्च विद्यालयों से चयनित छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।प्रतियोगिता में उत्क्रमित उच्च विद्यालय जामनगर, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय खैरबनी, उत्क्रमित उर्दू कन्या उच्च विद्यालय तीन पहाड़, उच्च विद्यालय तीनपहाड़, प्लस टू उच्च विद्यालय मंगलहट, राजकीय सरकंडा उत्क्रमित उच्च विद्यालय धूलियर, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय तथा प्लस टू जे.के. उच्च विद्यालय राजमहल के छात्राओं ने हिस्सा लिया।विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अभिजीत कुमार ने बताया कि झारखंड ई-शिक्षा महोत्सव 2025 के तहत यह प्रतियोगिता चार चरणों विद्यालय, प्रखंड, जिला और राज्य स्तर पर आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता वर्ग नवम से लेकर बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए रखी गई है। विद्यालय स्तर पर चयनित सभी वर्गों से दो-दो छात्र-छात्राओं को प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया था।कार्यक्रम के दौरान प्रखंड स्तर पर चयनित सभी प्रतिभागियों को डॉ. अभिजीत कुमार द्वारा कांस्य पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।मौके पर आईसीटी इंस्ट्रक्टर मुकेश कुमार दास, जावेद अख्तर, फरहान आलम, सकलदीप पासवान सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रशिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *