उधवा में श्रद्धा, सम्मान और संकल्प के साथ मनाई गई भारत रत्न अटल जी की जयंती।

श्रीकांत दास / विशाल विचार

उधवा (साहिबगंज)।उधवा प्रखंड अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उधवा मंडल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता उधवा मंडल अध्यक्ष पिंटू घोष ने की। मौके पर युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष राहुल भगत, धनंजय मंडल, प्रदीप सिंह, मनोज ठाकुर सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्रनिर्माण में दिए गए योगदान को याद किया।वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी न केवल एक महान राजनेता थे, बल्कि वे कुशल वक्ता, संवेदनशील कवि और दूरदर्शी नेता भी थे। उनका संपूर्ण जीवन देशभक्ति, सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रहित को समर्पित रहा। उनके नेतृत्व में देश ने विकास और स्थिरता की नई दिशा प्राप्त की।कार्यकर्ताओं ने कहा कि अटल जी का जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही राष्ट्र को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *