श्रीकांत दास / विशाल विचार

राजमहल (साहिबगंज)।राज्य सरकार द्वारा नगर निकाय चुनाव कराने में लगातार हो रही देरी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को गांधी चौक, राजमहल में एक दिवसीय महाधरना आयोजित किया। धरना-प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा ने नगर निकाय चुनाव की तिथियाँ अविलंब घोषित करने, चुनाव को दलगत आधार पर कराने तथा ईवीएम के माध्यम से मतदान कराने की पुरजोर मांग की।महाधरना की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी ने की। कार्यक्रम में दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि राजमहल विधानसभा के पूर्व विधायक सह कार्यक्रम प्रभारी अनंत कुमार ओझा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।धरना को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार सोची-समझी साजिश के तहत नगर निकाय चुनाव को लगातार टालती आ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा अब भी चुनाव को आगे बढ़ाने की है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए घातक है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही चुनाव की घोषणा नहीं की गई तो भाजपा राज्यव्यापी स्तर पर बड़ा आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होगी।वहीं पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा ने कहा कि झारखंड में नगर निकाय चुनाव कई वर्षों से लंबित हैं, जो लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि झारखंड उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ तो हुई है, लेकिन राज्य सरकार चुनाव को दलगत आधार पर और ईवीएम से कराने के बजाय बैलेट पेपर से कराने पर अड़ी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ण बहुमत में होने के बावजूद सरकार दलगत आधार पर चुनाव कराने से भयभीत है। भाजपा की स्पष्ट और अडिग मांग है कि नगर निकाय चुनाव दलगत आधार पर तथा ईवीएम के माध्यम से ही कराए जाएं धरना प्रदर्शन को जिला अध्यक्ष उज्ज्वल मंडल, जिला परिषद सदस्य रणधीर सिंह, संजीव दे, प्रदीप अग्रवाल, पार्थ कुमार दत्ता, रामानंद साह, मंटा मंडल, मधु मंडल, अनीता बसाक, मंजू सिंह सहित अन्य नेताओं और वक्ताओं ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन कार्तिक साहा ने किया। मौके पर किशोर जैन, संजय प्रमाणिक, सोनेलाल ठाकुर, आशुतोष विश्वास, उमा मंडल, फकीरचंद्र मंडल, राजकुमार मंडल, वरुण साहा, कंचन बनर्जी, शेखर बर्मन, सिंटू घोष, मुन्ना साहा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *