सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका में 9वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न।

श्रीकांत दास / विशाल विचार
दुमका। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में सोमवार को 9वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों के क़रीब डेढ़ हज़ार छात्रों को उपाधि व मेडल प्रदान किए गए।इस अवसर पर साहिबगंज कॉलेज, साहिबगंज की भू-विज्ञान स्नातकोत्तर (PG) की छात्रा अनीता मुर्मू को सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक (Gold Medal) से सम्मानित किया गया। राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलपति ने संयुक्त रूप से उन्हें मेडल प्रदान किया।भू-विज्ञान विभागाध्यक्ष एस.आर.आई. रिज़वी एवं डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने अनीता को बधाई देते हुए कहा कि अनीता ने साहिबगंज कॉलेज और भू-विज्ञान विभाग का मान बढ़ाया है।

वह हमारे लिए गर्व का विषय हैं।”डॉ. रणजीत सिंह ने यह भी कहा कि अनीता ने अपने परिवार, महिलाओं और जनजाति समाज का सम्मान बढ़ाने वाला कार्य किया है।दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्राप्त करना छात्रों के लिए एक उत्सव जैसा होता है। वर्षों की मेहनत, लगन, अनुशासन और समय-प्रबंधन का परिणाम इस मंच पर दिखाई देता है।इसके अलावा साहिबगंज कॉलेज की भौतिकी विज्ञान की स्नातक वर्ग की छात्रा को भी सर्वोच्च अंक के लिए राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। कॉलेज के प्राचार्य और शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं और शोध के क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य की कामना की।राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अपने संबोधन में कहा छात्र-छात्राएँ अपने शोध और नवाचार से नई संभावनाएँ विकसित करें और समाज के लिए प्रेरणा बनें। जीवन के नए अध्याय की यह शुरुआत है। चुनौतियाँ आएंगी, पर अवसर असीमित हैं।”
