श्रीकांत दास / विशाल विचार

साहिबगंज जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 हेतु परीक्षा केंद्र निर्धारण से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि जिले में माध्यमिक परीक्षा के लिए 37 परीक्षा केंद्र तथा इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 16 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जाएंगे।उपायुक्त ने निर्देश दिया कि परीक्षा को सुचारू, सुरक्षित एवं नकल-रहित वातावरण में संपन्न कराने हेतु सभी चिन्हित विद्यालयों की भौतिक जांच अवश्य की जाए। निरीक्षण के दौरान बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था सहित सभी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया।उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक सभी प्रबंध निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर लिए जाएँ, ताकि परीक्षार्थियों तथा परीक्षा संचालन कर्मियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा, जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष, अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी लक्ष्मण कुमार यादव सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *