संगठन विस्तार, जनसंपर्क और योजनाओं के क्रियान्वयन पर हुई विस्तृत चर्चा।

श्रीकांत दास / विशाल विचार
राजमहल, साहिबगंज झामुमो नगर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को राजमहल निरीक्षण भवन में नगर अध्यक्ष मो. आज़ाद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने, विस्तार देने तथा आम जनता तक पार्टी की नीतियों और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में वक्ताओं का कहना था कि झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का वास्तविक लाभ तब ही आम जनता तक पहुंचेगा, जब पार्टी संगठन के कार्यकर्ता उन्हें जमीनी स्तर पर लागू करने में सक्रिय भूमिका निभाएँगे। इस क्रम में कार्यकर्ताओं की सक्रियता, जिम्मेदारी और समन्वय को मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया।झामुमो युवा मोर्चा के जिला सचिव मो. मारूफ उर्फ गुड्डू ने अपने संबोधन में कहा “पार्टी कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। सरकार की कोई भी योजना तब तक सफल नहीं हो सकती, जब तक उसे कार्यकर्ता घर-घर तक नहीं पहुंचाते। सभी कार्यकर्ता मजबूती से काम करें, जनता से सीधे जुड़ें और जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर क्षेत्र में योजनाओं का पूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।”उन्होंने आगे कहा कि संगठन के दायरे को बढ़ाने और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने के लिए एकजुटता और सक्रियता अत्यंत आवश्यक है।बैठक में नगर सचिव स्मित चौरसिया, अब्दुल कादिर, मो. बबलू शेख, मो. इस्लाम शेख सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, जनसमस्याओं को प्राथमिकता देने और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता की प्रतिबद्धता व्यक्त की।उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई इस बैठक में आगामी अभियानों और जनसंपर्क कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई।
